New National Parivar Mediclaim Policy
अपने मेडिकल खर्चों को कहो टाटा बाय-बाय और शान से अपनी बाकी की जिंदगी जियो !!!
![]() |
| Image by Stefan Schranz from Pixabay |
दोस्तों हम में से काफी सारे लोग ऐसे है जो अपने महीने की सैलरी में से बचत तो करते हैं और उसे निवेश भी करते हैं लेकिन वह मेडिक्लेम पॉलिसी लेना ही भूल जाते है | आप यह तो जानते ही होंगे कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं होता और अगर कल हमारे साथ कोई हादसा हो जाए या फिर किसी कारण वर्ष हमें अस्पताल में जाना पड़े तभी अस्पताल का बड़ा सा बिल देखकर शायद हमें तब यह एहसास हो कि हमारे पास मेडिक्लेम पॉलिसी होती तो अच्छा होता !
तो इसीलिए दोस्तों जीवन में सिर्फ बचत करके आप अच्छी जिंदगी नहीं जी पाते बल्कि इसके लिए आपके पास अपने पूरे परिवार के लिए एक अच्छी मेडिक्लेम पॉलिसी होना अति आवश्यक है |वैसे तो मार्केट में काफी सारी मेडिक्लेम पॉलिसी आती है लेकिन उसमें से पूरे परिवार के लिए बेस्ट मेडिक्लेम पॉलिसी नेशनल परिवार मेडिक्लेम पॉलिसी है तो चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं |
● National Parivar Mediclaim Policy क्या है ?
नेशनल परिवार मेडिक्लेम पॉलिसी आपके पूरे परिवार के लिए अचानक से आए मेडिकल खर्च की पूर्ति करने वाली एक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी है |
☆ चलिए जानते हैं, इस स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के क्या फायदे हैं |
▪︎ यह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी आपके पूरे परिवार को कवर प्रदान करती है |▪︎ इसमें आप 1 लाख से लेकर 10 लाख तक की पॉलिसी ले सकते हैं |
▪︎ इस पॉलिसी को 18 साल से लेकर 65 साल तक का कोई भी व्यक्ति अपने परिवार के लिए ले सकता है और इसे बाद में जीवन भर रिन्यू करवा सकता है |
▪︎ इस पॉलिसी को आप 1,2 या 3 साल के लिए ले सकते हैं | मतलब अगर आप इसका 2 या 3 साल का प्रीमियम एक साथ भर देते हैं तो आपको नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से डिस्काउंट भी मिलता है |
(1) 2 साल का प्रीमियम एक साथ भरने पर - 2.25% डिस्काउंट मिलता है |
(2) 3 साल का प्रीमियम एक साथ भरने पर - 4.5% डिस्काउंट मिलता है |
▪︎ यह पॉलिसी अगर आप 60 साल से पहले लेते हैं तो आपको कोई प्री मेडिकल टेस्ट करवाने की आवश्यकता नहीं है |▪︎ इस पॉलिसी में अस्पताल में भर्ती होने से पहले की ट्रीटमेंट के खर्च 45 दिनों तक कवर होते हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद के 75 दिनों तक के खर्च भी कवर होते हैं |
▪︎ इस पॉलिसी में एलोपैथी के साथ-साथ आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक ट्रीटमेंट भी कवर होता है |
▪︎ इस पॉलिसी में आपको प्रीमियम भरने के दो ऑप्शन मिलते हैं जैसे की आप हर 3 महीने बाद प्रीमियम भरने वाला ऑप्शन पसंद कर सकते हैं या फिर हर 6 महीने बाद प्रीमियम भरने वाले ऑप्शन को भी पसंद कर सकते हैं |
▪︎ इस पॉलिसी में आपको कैशलेस कवर की सुविधा भी मिलती है लेकिन यह सुविधा आपको चुनिंदा अस्पतालों मैं ही मिलेगी |
▪︎ इस पॉलिसी में आप एक्स्ट्रा प्रीमियम देकर पहले से मौजूद कुछ गंभीर बीमारियां और मधुमेह (Diabetes) जैसे रोग को भी शामिल कर सकते हैं |
▪︎ अगर आप की सर्जरी के दौरान आपको किसी ने अंगदान किया है, जैसे की "किडनी की सर्जरी" तो उस केस मे अंगदाता की सर्जरी का खर्च भी इसमें शामिल होता है |
▪︎ इसमें एंटी रेबीज टीकाकरण और मातृत्व के दौरान होने वाला खर्च भी शामिल किया जाता है |
▪︎ इस पॉलिसी में 140 जितनी डे केयर प्रोसीजर (अस्पताल से सेम डे डिस्चार्ज) का भी कवर मिलता है |
▪︎ अगर इंश्योर्ड दर्दी किसी ऐसी कंडीशन में है की जिसमें वह अस्पताल नहीं जा सकता तो ऐसी कंडीशन में भी सम इंश्योर्ड के 20% तक का कवर मिलता है |
▪︎ अगर आपको एंबुलेंस की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए भी पॉलिसी में आप 1000 रुपए से लेकर मैक्सिमम 2500 रुपए हर दिन के क्लेम कर सकते हैं |
▪︎ इसमें आपको नॉ क्लेम बोनस 5% से लेकर 50% तक मिलता है |
▪︎ इस पॉलिसी में मोतियाबिंद की सर्जरी भी आप करवा सकते हैं लेकिन इसमें आपको सम इंश्योर्ड के 10% तक ही क्लेम मिलता है और यह 40000 रुपए से ज्यादा नहीं मिलता |
▪︎ अगर आपने 3 साल तक कोई क्लेम नहीं किया है तो आप इस पॉलिसी मे कंप्लीमेंट्री हेल्थ चेकअप भी करवा सकते हैं और इसके लिए आपको 3000 रुपए से लेकर 6000 रुपए तक मिलते हैं |
☆ Add On (Riders)
▪︎ इस पॉलिसी में आप एक्स्ट्रा प्रीमियम देकर अपने पहले से मौजूद डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों को भी पहले दिन से कवर करवा सकते हैं |
▪︎ अगर आप ओपीडी कवर करवाना चाहते हैं तो भी आप एक्स्ट्रा प्रीमियम देकर कवर करवा सकते हैं | जिसमें आपको 2000 रुपए से लेकर 10000 रुपए तक का बेनिफिट मिलता है |▪︎ क्रिटिकल इलनेस वाला राइडर अगर आप शामिल करते हैं तो इसमें आपको आपके सम इंश्योर्ड के ऊपर अलग से 2 लाख से लेकर 10 लाख तक का लम सम पैसा क्रिटिकल इलनेस होने पर मिल जाता है |
☆ पॉलिसी लेने के कितने दिन बाद हम क्लेम कर सकते हैं ? (Waiting Period)
▪︎ किसी भी कंडीशन के लिए शुरुआती वेटिंग पीरियड 30 दिन का होगा |▪︎ कुछ स्पेसिफिक कंडीशन के लिए यह वेटिंग पीरियड 90 दिन से लेकर 2 साल तक आपको देखने को मिलेगा इसके लिए आप कंपनी की साइट पर जाकर पॉलिसी की टर्म एंड कंडीशन पढ़ सकते हैं |
▪︎ पहले से मौजूद कंडीशन जैसे की बीपी और डायबिटीज को आप 48 महीना के बाद ही कवर करवा सकते हैं हालांकि जैसे हमने आपको ऊपर बताया की आप इसके साथ अलग से राइडर को जोड़कर इन दोनों कंडीशन को पहले दिन से ही कवर करवा सकते हैं |
☆ इस पॉलिसी में कौनसी चीज कवर नहीं होती ?
▪︎ इस पॉलिसी में कॉस्मेटिक या प्लास्टिक सर्जरी के उपचार, हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी, बिना डॉक्टर के किया गया उपचार शामिल नहीं होगा |
▪︎ इसमें हॉस्पिटल से घर जाने का शुल्क भी शामिल नहीं होगा |▪︎ नशीली दवाई के सेवन से हुई तकलीफ, स्वयं से खुद को लगी चोट भी शामिल नहीं होगी |
▪︎ डॉक्टरों द्वारा जरूरी ना हो फिर भी घर पर आराम करने पर भी आपको क्लेम नहीं मिलेगा |
▪︎ बिना प्रिस्क्रिप्शन के लि हुई दवाई का भी शुल्क आपको नहीं दिया जाएगा |
☆ इस पॉलिसी में प्रीमियम कैसे कैलकुलेट किया जाता है ?
इस पॉलिसी में प्रीमियम की गणना Zone वाइज की जाती है जिसमें आपको Zone 1 से लेकर Zone 4 तक देखने को मिल जाएंगे |
तो आपका राज्य जिस Zone में आता है उस Zone के हिसाब से आपकी प्रीमियम की गणना होगी |.jpg)
एक टिप्पणी भेजें